पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamalpur News Seven Liquor Smugglers Arrested On Holi Day Seized 2 Bikes

होली के दिन सात शराब तस्कर गिरफ्तार, 2 बाइक किए जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमालपुर | रेल व जमालपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर देशी व विदेशी शराब जब्त करते हुए 07 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो बाइक को भी जब्त किया है। 187 लीटर देसी शराब, 44 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। जमालपुर एसएचओ रंजन कुमार ने बताया गिरफ्तार धंधेबाजों में ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के मुंगरौड़ा निवासी अजीत दास एवं सूरज कुमार, फरीदपुर ओपी क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव निवासी अंकित कुमार एवं नौलक्खा निवासी गौतम कुमार एवं दिनेश कुमार शामिल हैं।

मंगलवार की रात अवैध शराब के साथ छोटी केशोपुर निवासी सर्वजीत तांती के पुत्र विष्णु तांती एवं महिंद्र तांती के पुत्र उदय कुमार को 8 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
खबरें और भी हैं...