पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कबाड़ दुकान से रेलवे की चोरी की गई बैटरी बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुल्तानगंज रेल पुलिस ने असरगंज पुलिस के सहयोग से एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र रहमतपुर के समीप संचालित कबाड़ी की दुकान में बुधवार की शाम छापेमारी की। छापेमारी में रेलवे की चोरी की गई बैटरी बरामद किया गया। इस दौरान दुकान के मालिक राजेश कुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रेल पुलिस अपने साथ सुल्तानगंज ले गई।

सुल्तानगंज आरपीएफ इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार सुधा ने बताया कि विगत कुछ दिन पूर्व रेलवे की बैटरी चोरी कर ली गई थी। संबंध में दुकान मालिक राजू का कहना है उन्होंने बैटरी खरीदी है। छापेमारी अभियान में असरगंज थाना के सहायक पुलिस
अवर निरीक्षक सरयुग पासवान शामिल थे।

खबरें और भी हैं...