पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Asarganj News Strike Of Employed Teachers Is A Battle To Remove The Stigma Of Planning Anand Kaushal

नियोजन रूपी कलंक को मिटाने की लड़ाई है नियोजित शिक्षकों की हड़ताल : आनंद कौशल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह गुरुवार को असरगंज पहुंचकर सड़क दुर्घटना में मृत शिक्षक सुनील कुमार के परिजनों से मिले एवं हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रदेश उपसचिव सुप्रिया सिंह, उपाध्यक्ष प्रेम सखी कुमारी, संयोजक अंजनी कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी नीरज कुमार रंजन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

धरना स्थल बीआरसी प्रांगण पहुंच कर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को संबोधित किया। जहां प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों का हड़ताल सिर्फ समान काम समान वेतन के लिए नहीं है।

यह आने वाली पीढ़ी एवं बेरोजगारों को नियोजन रूपी कलंक को मिटाने की लड़ाई है। प्रदेश अध्यक्ष समान काम के बदले समान वेतन देने में राज्य के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को कोई परेशानी नहीं हुई। उच्च न्यायालय को वेतनमान देने का आदेश देने में कोई परेशानी नहीं हुई। परंतु राज्य के सबसे ताकतवर मुख्यमंत्री को क्या परेशानी है।

सरकार जल्द से जल्द शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति से वार्ता कर बच्चों की शिक्षा का कोई हल निकाले वरना राज्य की जनता कभी माफ नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष परशुराम सिंह एवं महासचिव पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि विभागीय कार्रवाई बंद करें और असरगंज के मृत शिक्षक सुनील कुमार के आश्रित परिवार काे अविलंब अनुग्रह राशि का भुगतान करें एवं मृतक शिक्षक की प|ी को अनुकंपा पर नौकरी दें, अन्यथा एक बड़े आंदोलन की शुरुआत होगी।

शिक्षकों को एकजुट करने की अपील

प्रखंड अध्यक्ष सह संयोजक अंजनी कुमार सिंह ने शिक्षकों को एकजुट रहने की अपील की। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष तारापुर अजय कुमार सिंह, संग्रामपुर अध्यक्ष सागर कुमार, हवेली खड़गपुर अध्यक्ष अनिता कुमारी, उपाध्यक्ष कुबेर कुमार एवं नगर प्रखंड अध्यक्ष आफताब आलम सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

हड़ताली शिक्षकों को संबोधित करते शिक्षक नेता।
खबरें और भी हैं...