पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Asarganj News Striking Teachers Burnt Effigies Of Chief Minister Education Minister And Additional Education Secretary

हड़ताली शिक्षकों ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री और अपर शिक्षा सचिव का पुतला फूंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर प्रखंड के हड़ताली शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने होलिका दहन के मौके पर प्रखंड संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय जलालाबाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा एवं अपर शिक्षा सचिव आरके महाजन का होलिका दहन किया गया। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए। साथ ही होली नहीं मनाने का निर्णय लिया गया। प्रखंड संयोजक अंजनी कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी निलेश रंजन एवं जिला सचिव वरुण कुमार ने कहा कि जब तक एक समान वेतनमान की घोषणा सरकार नहीं करती है तब तक हम लोग हड़ताल पर बने रहेंगे। संजय एवं राजकुमार ने कहा कि सुशासन बाबू का शिक्षा विरोधी चेहरा सबके सामने आ चुका है। इस मौके पर अनुज कुमार, सुमित कुमार, सुमन शेखर, राजीव कुमार, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, राजीव रंजन, मनीष कुमार, रतन कुमार साह, प्रतिमा कुमारी आदि उपस्थित थे।

शिक्षकों को आज संबोधित करेंगे पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्र. सिंह

मुंगेर | समान काम समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर 25 फरवरी से हड़ताल पर बैठे शिक्षकों को आज बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह संबोधित करेंगे। वे धरना स्थल पहुंचकर शिक्षकों को संबोधित करेंगे, साथ ही शिक्षकों को एकजुट करने का प्रयास करेंगे। वे लखीसराय में शिक्षकों के धरने को संबोधित करने के बाद दोपहर बाद मुंगेर पहुंचेंगे। बता दें कि समान काम के लिए समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षक धरने पर हैं।

खबरें और भी हैं...