- Hindi News
- National
- Jamalpur News Suspected Corona Patient Found In District On Second Day Too
दूसरे दिन भी जिले में मिला कोरोना का संदिग्ध मरीज
लगातार दूसरे दिन मुंगेर के कोरोना के संदिग्ध मरीज की पहचान हुई है। संदिग्ध मरीज मुंगेर का रहने वाला है। लेकिन उसकी पहचान पड़ोसी जिले जमुई में स्थित ससुराल में हुई। बताया जाता है कि उक्त पीड़ित बिहार-नेपाल की सीमा पर अवस्थित मधुबनी जिले में नौकरी करता है।
होली की छुट्टी पर संग्रामपुर स्थित घर आया था। जिसके बाद जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के नजारी गांव आया था। इसी दौरान वह सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित हो गया। शुक्रवार की सुबह शहर के चिकित्सक डाॅ. ठाकुर ओमप्रकाश के क्लीनिक में भी इलाज कराने पहुंचा। जहां आवश्यक जांच के बाद चिकित्सक ने कोरोना बीमारी के लक्षण को लेकर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति मधुबनी जिले के फुलपरास प्रखंड मुख्यालय में कार्यरत है। डीएस ने बताया सूबे के संदिग्ध को मायागंज भेजा गया है। बता दें कि गुरुवार को जमालपुर से एक संदिग्ध मिला था।
बीमारी