तेजस्वी यादव से मिलेंगे शिक्षकों के प्रतिनिधि
धरहरा | शुक्रवार को बीआरसी फुलका में हड़ताली शिक्षकों की बैठक पूर्व अध्यक्ष रणजीत कुमार साहू की अध्यक्षता हुई। श्री साहू ने बताया कि आगामी 19 मार्च को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रामपुर कॉलोनी जमालपुर में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इस दौरान हड़ताली शिक्षकों का प्रतिनिधि उनसे मिल कर मांगों का ज्ञापन सौंपेगा।
ज्ञात हो कि पिछले दिनों हड़ताली शिक्षकों से पूर्व शिक्षा मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव भी मिले थे। उन्होंने राजद के चुनावी घोषणा में शिक्षक के मांगों को प्राथमिकता देने की बात कही थी। बैठक में विकाश चन्द्र हिमांशु, आदित्य कुमार, राहुल कुमार, प्रभात कुमार, नीलेश कुमार, अनुराधा कुमारी, नूतन कुमारी, अनिता कुमारी, सुशीला कुमारी सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।