- Hindi News
- National
- Bariarpur News Tejashwi39s Program Canceled In Jamalpur On 19 March Due To Corona
कोरोना के कारण जमालपुर में 19 मार्च को तेजस्वी का कार्यक्रम रद्द
कोरोना के प्रभाव को देखते हुए जमालपुर में 19 मार्च को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द हो गया है। बता दें कि बेरोजगारी हटाओ यात्रा के तहत 19 मार्च को तेजस्वी यादव रेलवे मैदान जमालपुर में आमसभा करने वाले थे, जिसे अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया गया है। उक्त जानकारी शनिवार को राजद जिलाध्यक्ष देवकीनंदन सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से रेलवे मैदान में आयोजित होने वाले आमसभा के लिए स्थल आवंटित नहीं किया गया। जिस कारण प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव का कार्यक्रम तत्काल अगले आदेश के लिए रद्द कर दिया गया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोरोना वायरस के बारे में अधिक से अधिक जानकारी ही बचाव है। कार्यकर्ताओं को साफ सफाई के बारे में जागरूकता चलाने का निर्देश दिया।
बैठक में कार्यकर्ताओं को जानकारी देते राजद जिलाध्यक्ष।