पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamalpur News The Deprived Beneficiaries Of Pm Housing Scheme Are Planning To Go To Court

कोर्ट जाने का मन बना रहे पीएम आवास योजना से वंचित लाभुक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंद्ररुख पूर्वी पंचायत के कई लाभुकों को अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। सरकार के जीरो टॉलरेंस नीति को अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा यहां ठेंगा दिखाया जा रहा है। लाभुकों से 15 से 20 हजार की रिश्वत की मांग की जाती है। नतीजतन योजना की लाभ से वंचित लाभुक न्यायालय की शरण में जाने का मन बना रहे हैं। पंचायत निवासी बीपीएल कार्डधारी पच्चो मंडल का आवास काफी जर्जर हो चुका है। जर्जर आवास में लाभुक को रतजगा करके रात बिताना पड़ता है। विधवा रीना देवी को भी इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। आवास से वंचित दोनों लाभुकों ने स्थानीय स्तर से लेकर जिला के पदाधिकारियों के बाद प्रधानमंत्री को भी आवेदन देकर आवास मुहैया कराने का गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक लाभुकों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।

वर्ष 2018 में इसी पंचायत में आवास से वंचित लाभुक फोलटन मंडल ने रिश्वत मांगे जाने के विरुद्ध सक्षम न्यायालय मुंगेर में पंचायत के मुखिया, इंदिरा आवास सहायक पंचायत, सचिव एवं प्रखंड के अधिकारी को नामजद अभियुक्त बनाया था मुकदमा दर्ज होने के बाद आनन-फानन में अधिकारियों ने वादी को आवास उपलब्ध कराएं। इधर इंदिरा आवास से वंचित दोनों लाभुकों रीना देवी एवं रिक्शा चालक पच्चू मंडल ने बताया कि अगर जल्द ही इंदिरा आवास लाभ हम लोगों को बिना रिश्वत दिए नहीं मिलता है तो इसको लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगे।

जांच कर की जाएगी आवश्यक कार्रवाई

सूची में शामिल लाभुकों को नियमानुसार आवास योजना का लाभ मिलेगा। किसी से रिश्वत नहीं ली जाती है। सर्वे कराया गया है। लाभुकों का जांच कर आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
राजीव कुमार, बीडीओ
खबरें और भी हैं...