- Hindi News
- National
- Bariarpur News The Team Left For Baripur To Danapur To Participate In Eklavya Cricket Tournament
एकलव्य क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने बरियारपुर से दानापुर रवाना हुई टीम
एससी एसटी युवाओं में खेल प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से खगौल दानापुर में आयोजित एकलव्य क्रिकेट कप टूर्नामेंट के लिए मुंगेर जिला का प्रतिनिधित्व कर रही अंबेडकर क्रिकेट क्लब घोरघट की 16 सदस्यीय टीम शुक्रवार को बरियारपुर से रवाना हुई। टीम का नेतृत्व कर रहे कप्तान सत्यजीत कुमार एवं उप कप्तान सनी आर्यन ने बताया कि जगजीवन राम स्टेडियम खगौल में एकलव्य क्रिकेट कप टूर्नामेंट का आयोजन होना है।
टूर्नामेंट में मुंगेर जिला का प्रतिनिधित्व अंबेडकर क्रिकेट क्लब घोरघट की ओर से किया जा रहा है। टूर्नामेंट के माध्यम से ऐसे एससी एसटी युवाओं का चयन किया जाएगा जिसमें खेल में अधिक प्रतिभा होगी। टीम के रवाना होने के मौके पर बरियारपुर स्टेशन में घोरघट के सामाजिक कार्यकर्ता बासुकी पासवान, सकलदेव पासवान, सुभाष रजक, रामदास, योगेंद्र सिंह आदि ने कहा कि एससी एसटी समुदाय के युवाओं में विभिन्न खेलों में कई प्रतिभाएं छुपी है। जिसे निखारने की जरूरत है। ऐसे टूर्नामेंट से युवाओं की प्रतिभा का विकास होगा। 16 सदस्य टीम में कप्तान सत्यजीत, उपकप्तान सनी आर्यन के साथ आदर्श कुमार, अंशु, आर्यन, बलजीत, बॉबी, प्रिंस, बलराम, रोशन, मयंक, राहुल, राज कुमार, रोहित, राहुल, राजा और रोहित शामिल हैं।
बरियारपुर से रवाना होने से पहले एक साथ पूरी टीम।