पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jamalpur News Today Gm Of Eastern Railway Will Reach Jamalpur Sangharsh Morcha Will Surround The Problems

आज जमालपुर पहुंचेंगे पू‌र्व रेलवे के जीएम समस्याओं को लेकर घेराव करेगा संघर्ष मोर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमालपुर रेल इंजन कारखाना के विकास को लेकर संघर्षरत जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा आज पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक सुनीत शर्मा का घेराव करेगी। शुक्रवार को मोर्चा के संयोजक सह सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव की अध्यक्षता में बैठक में उक्त जानकारी दी गई। बताया गया कि 23 सूत्री मांगों को लेकर बैठक में जीएम का घेराव करने का निर्णय लिया गया। राजद नेता गोरेलाल सिंह एवं जदयू नेता सह मोर्चा के सह संयोजक कन्हैया सिंह ने कहा कि कारखाना की बदतर स्थिति के लिए यहां के स्थानीय अधिकारी जिम्मेदार है। एक साजिश के तहत यात्री सुविधा को भी दरकिनार करते हुए जमालपुर स्टेशन की उपेक्षा को मोर्चा बर्दाश्त नहीं करेगा।

मोर्चा के संयोजक पप्पू यादव ने कहा कि एक सोची-समझी साजिश के तहत जमालपुर कारखाने में भ्रष्ट अधिकारियों का जमावड़ा लगाया जा रहा है। जमालपुर कारखाना पूर्व रेलवे का पहला ऐसा कारखाना है जहां 60% कार्य ठेकेदारी से कराया जा रहा है। इतना ही नहीं कारखाना के अधिकारी विभागीय क्लर्क प्रमोशन में भी बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती है। यहां के अधिकारी कुछ दलाल टाइप के रेलकर्मी एवं ठेकेदार के साथ मिलकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। जब तक ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारी का तबादला नहीं किया जाता है तब तक मोर्चा संघर्ष करती रहेगी।

लोजपा के जिला महासचिव कृष्णानंद राउत एवं रालोसपा के प्रदेश सचिव रवि कांत झा ने कहा स्थानीय पदाधिकारी पत्रकारों से मिलने से गुरेज करते है।

जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि कारखाना पूरी तरह भ्रष्ट अधिकारी ठेकेदारी दलाल और अपराधियों के चपेट में है। इसके अलावा सीपीआई के उपसचिव संजीवन सिंह एवं वैश्य महापंचायत के संगठन मंत्री शशि शंकर पोद्दार ने कहा कि सीडब्ल्यूएम के निजी सचिव एवं कारखाना कार्मिक अधिकारी को निलंबित कर गिरफ्तारी किया जाए। बैठक में रामनाथ राय, रंजीत यादव, अमर शक्ति, मोहम्मद आजम, मनोज क्रांति, कुमार प्रभाकर, मनोज क्रांति, सुरेंद्र साव, संतोष रावत, सूरज, सत्यजीत पासवान, रंजीत ताती, जय किशोर राय सहित अन्य थे।

संयोजक के नेतृत्व में आयोजित बैठक में सर्वसम्मत निर्णय लेते मोर्चा सदस्य
खबरें और भी हैं...