- Hindi News
- National
- Jamalpur News Today Rail Inspectors Will Reach Jamalpur To Inspect Jamalpur
आज जमालपुर पहुंचेंगे रेल जीएम वर्कशॉप का करेंगे निरीक्षण
सुबह 7.25 बजे पहुचेंगे जीएम, 9.30 बजे होंगे रवाना
पूर्व रेलवे के रेल महाप्रबंधक सुनीत शर्मा शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन से जमालपुर आएंगे। जिसकी तैयारियां को लेकर रेल प्रशासन जुट गई है। वहीं रेल प्रशासन की ओर से वर्कशॉप जमालपुर एवं रेलवे स्टेशन पर आगमन को लेकर आरपीएफ द्वारा सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। स्टेशन अधीक्षक ओंकार प्रसाद ने बताया कि जीएम आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। जीएम रेल इंजन कारखाना सहित अनेक रेलवे संस्थान में जाकर कामकाज की समीक्षा करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार सुनीत शर्मा सुबह 7: 25 बजे जमालपुर पहुंचेंगे। जिसके बाद 9 : 20 बजे वर्कशॉप के मुख्य कारखाना प्रबंधक कार्यालय में समीक्षा करेंगे। 10: 30 बजे रेलवे स्टेशन जमालपुर एवं जनप्रतिनिधि से मुलाकात करने के बाद 10: 45 से 12: 00 बजे के बीच प्रेस वार्ता करेंगे। दोपहर बाद एक से दो बजे तक डब्ल्यूपीओ के साथ बैठक करेंगे। जिसके बाद ढाई से साढ़े तीन के बीच जीएम इरमी के पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे। शाम पांच बजेे रेलवे अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद रात 9:30 बजे स्पेशल सैलून से कोलकाता के लिए रवाना होंगे।