ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दो जख्मी
संग्रामपुर| बुधवार की रात लगभग 9:30 बजे प्रखंड क्षेत्र के सुल्तानगंज देवघर मुख्य मार्ग के मौजमा पुल के समीप देवघर से आ रहे एक कार को विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। धक्का मारने के बाद ट्रक मौके से फरार होने में कामयाब रही। कार में सवार दो व्यक्ति में से एक देवव्रत उम्र 45 वर्ष को गंभीर चोट लगी है। एक और कार सवार विकास को मामूली चोट आई है। विकास ने बताया कि हम लोग एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। कंपनी की मीटिंग के लिए देवघर गए हुए थे। वहां से लौटने के क्रम में जब हम लोग चंदपुरा से आगे बढ़े तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार दोनों घायल बरियारपुर के निवासी है।