- Hindi News
- National
- Jamalpur News Tunnel Work Will Be Completed By September Poet Guru39s Operation Through Jamalpur After Rri Work
सितंबर तक पूरा होगा सुरंग का काम, आरआरआई काम के बाद जमालपुर होकर कवि गुरु का परिचालन
{कोरोना से बचाव के लिए सभी रेलवे स्टेशनों पर करवाया जा रहा है एनाउंस
पूर्व रेल के महाप्रबंधक सुनीत शर्मा शनिवार को जमालपुर स्टेशन और रेल कारखाना का निरीक्षण करने जमालपुर पहुंचे। निरीक्षण के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जमालपुर स्थित बरियाकोल में नए सुरंग के कार्य में तेजी आई है। उम्मीद जताई जा रही है कि सितंबर माह तक सुरंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कवि गुरु एक्सप्रेस का जमालपुर से होकर परिचालन के बारे पूछे जाने पर जीएम ने कहा कि किऊल स्टेशन में चल रहे आरआरआई कार्य समाप्त हो जाने के बाद ट्रेन का जमालपुर से होकर शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि किऊल में चल रहा आरआरआई कार्य पूरा होने में कम से कम 30 से 45 दिनों का समय लगेगा।
इसके बाद जीएम ने कहा कि रेल प्रशासन यात्रियों को सारी सुख-सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए रेलवे द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर में मूल रूप से परिवर्तन किया गया है। ताकि रेल में सवार यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो सके। वर्तमान समय में रेल में काफी बदलाव हुआ है। छोटे-छोटे स्टेशन, प्लेटफार्म एवं विद्युतीकरण सहित अनेक स्थिति की समीक्षा करते हुए इसमें बदलाव किया जा रहा है। ताकि यात्रियों को रेलवे सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा सके। जमालपुर स्टेशन स्थित विशिष्ट अतिथि
गृह में जीएम ने पत्रकारों को संबोधित किया।
संघर्ष मोर्चा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन
जमालपुर | जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा के नेताओं के नेताओं ने शनिवार को पूर्व रेलवे के जीएम सुनीत शर्मा का घेराव कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। जुबलीवेल चौक पर बारिश के बीच भींगते हुए मोर्चा से सदस्यों ने जीएम का घेराव किया। मोर्चा के संयोजक सह सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में सह संयोजक कन्हैया सिंह, सीपीआई के जिला सचिव दिलीप कुमार, लोजपा महासचिव कृष्णानन्द राउत, राजद पंचायती प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष यादव, माले नेता अशोक कुमार, रालोसपा नेता रविकांत झा सहित मोर्चा के सैकड़ों नेताओं ने जीएम के सामने प्रदर्शन किया और 23 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने जीएम से बिंदुवार चर्चा करते हुए जमालपुर कारखाना को निर्माण का दर्जा देने, रेलवे विश्वविद्यालय की स्थापना करने, डीजल शेड को इलेक्ट्रिक शेड का दर्जा देने, जमालपुर में मंडल कार्यालय की स्थापना करने, वाइ लेग पर न्यूजमालपुर रेलवे स्टेशन बनाने, सीडब्ल्यूएम के निजी सहायक को निलंबित करने एवं क्लर्क की नियुक्ति में हुए घोटाले की जांच कराने सहित कई अन्य मांगों को पूरी करने की मांग की। मोर्चा के संयोजक पप्पू यादव ने जीएम से कहा कि मोर्चा का उद्देश्य सिर्फ हंगामा खड़ा करना नहीं जमालपुर का विकास है। अगर जमालपुर का विकास नहीं होता है तो यह आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर मनोज कुमार मधुकर, रामनाथ राय, मिथिलेश यादव, रंजीत यादव, मनोज क्रांति, अमर शक्ति, कुमार प्रभाकर, मनीष यादव, गौरव कुमार, सुमित यादव, नीरज गुप्ता, संतोष राउत सहित दर्जनों थे।
रेल चला रहा जागरूकता अभियान
दुनिया भर के आतंक का पर्याय बन चुके कोरोना के बारे में जीएम ने कहा कि करोना वायरस से बचाव के लिए रेलवे की ओर से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिदिन लगभग 02 करोड़ यात्री ट्रेन में सवार होकर सफर करते हैं। इसलिए सभी स्टेशनों पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रतिदिन यात्रियों को एनाउंस के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
जमालपुर स्टेशन का निरीक्षण करते पूर्व रेलवे के जीएम सुनीत कुमार।
कारखाना में बढ़ाया जाएगा वर्कलोड
जमालपुर रेल कारखाना के बारे में जीएम ने कहा कि वर्कशॉप जमालपुर में विभिन्न प्रकार के हो रहे कार्यों में काफी गुणवत्ता पाई जाती है, इसलिए कारखाना के कार्यों की समीक्षा करते हुए कारखाना का लोड बढ़ाया जाएगा। बता दें कि जीएम का स्पेशल सैलून सुबह 7:45 पर प्लेटफार्म संख्या 01 पर रुका। जिससे सुबह 9:15 बजे जीएम बाहर निकले।
रेल महाप्रबंधक का घेराव करते रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा के नेतागण।
जमालपुर | कोरोना से बचाव के लिए आम लोगों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाने वाले अधिकारी स्वयं ही बिना मास्क के पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार तक की दूरी सफर कर जमालपुर स्टेशन पर उतरे। पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक सुनीत शर्मा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन और जमालपुर रेल कारखाना के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करने पहुंचे। दर्जनभर अधिकारियों में से कोई भी अधिकारी कोरोना वायरस से बचाव को लेकर मास्क पहने नजर नहीं आए। रेल कारखाना निर्माण संघर्ष मोर्चा के संयोजक पप्पू यादव ने कहा कि रेलवे के जीएम स्तर के अधिकारी ही कोरोना वायरस के प्रति सजग और सतर्क नहीं है, तो रेल कर्मियों और आम पब्लिक का क्या होगा। कई नेताओं ने कहा कि कनीय अधिकारियों तथा रेल कर्मचारियों को कोरोना वायरस से बचाव का पाठ पढ़ाने वाले जीएम साहब ही जब मास्क पहने नजर नहीं आए तो आम रेलकर्मी और अफसर का क्या हाल है, यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
कोरोना से बचाव का पाठ पढ़ाने वाले जीएम बिना मास्क के दिखे
यात्रियों की सुख-सुविधा के लिए रेल प्रशासन कटिबद्ध, किया गया रेलवे में काफी बदलाव : जीएम