असंतुलित हो मंदिर में घुसा दूध का वाहन
बरियारपुर | ओवरटेक की कोशिश में फुलकिया कल्याणपुर में एक दूध वाहन असंतुलित होकर फुलकिया काली मंदिर में घुस गया। इससे मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पूजा कर रही एक महिला दीवार में दब गई। जिसे स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने बताया कि मुंगेर से भागलपुर जा रही दो दूध वाहन ओवरटेक करने के क्रम में एक वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे स्थित काली मंदिर में जा घुसा। दूसरा वाहन भी टकराकर दूसरी ओर जाकर रुक गई। घटना के बाद स्थानीय लोग मंदिर की ओर दौड़े। घटनास्थल से ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन के ड्राइवर को अपने कब्जे में लिया। तत्पश्चात स्थानीय लोगों ने मंदिर के अंदर गिरे दीवार में फंसी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।