पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरियारपुर | बरियारपुर स्टेशन के समीप गुरुवार की अहले सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। बरियारपुर स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि सुबह 4:00 बजे डाउन बांका इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना जीआरपी को दी गई। बरियारपुर जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। जीआरपी बरियारपुर के द्वारा स्थानीय लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया। काफी जद्दोजहद के बाद भी शव की पहचान नहीं हुई तो बरियारपुर जीआरपी के द्वारा 5:15 बजे अप गया हावड़ा ट्रेन से शव को जमालपुर जीआरपी थाने ले जाया गया। शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया।
खबरें और भी हैं...