पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dharhara News View Of Communist Unity The Two Communities Together Organized Holika Dahan Distribution Of Pu Dish Among Police Personnel

दिखा कौमी एकता का नजारा, दोनों समुदाय ने मिलकर किया होलिका दहन, पुलिस जवानों के बीच पुआ-पकवान का वितरण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मारपीट की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर जिले में रंगों का उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। होली के दिन शहर के अब्दुल हमीद चौक पर कौमी मिल्लत का असरदार नजारा देखने को मिला। दोनों ही समुदाय ने मिलकर होली को यादगार बना दिया। होली से पूर्व तनाव की आशंका को धता बताते हुए दोनों ही समुदाय के लाेगों ने मिलकर होलिका दहन भी किया और होली के दिन खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुआ और पूडिय़ां बनाकर चौक पर मौजूद पुलिस और आम लोगों के बीच बंटवाया।

इधर मुंगेर में होली छिटपुट घटनाओं को छोड़ पारंपरिक तरीके से सामाजिक सौहार्द के साथ और शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई। मंगलवार को जहां शहर में सुबह से ही युवाओं की टोली मदमस्त होकर अपने अंदाज में होेेली खेेलने निकली थी, वहीं बच्चे भी भला पीछे कहां रहने वाले थे। बच्चों ने पिचकारियां भर-भरकर रास्ते में आने-जाने वाले को रंगों से नहला दिया। हालांकि बाजार में कोरोना का असर भी साफ दिख रहा था। इसबार पिछले वर्ष की तुलना मे महिलाओं ने रंगों और गुलाल से दूरी बनाए रखी।

कहीं-कहीं महिलाओं की टोली अपने-अपने कॉलोनियों में पिछले वर्ष के बचे हुए रंगों से ही होली खेलकर काम चलाया। अपने आवासीय परिसर में परिवार के साथ होली खेल रही अनामिका ने बताया कि पिछले वर्ष होली के बाद रंग और गुलाल बचे हुए रह गए थे, जिसे इस वर्ष इस्तेमाल कर लिया। कोरोना वायरस से तो परहेज करना ही होगा। उसी तरह शिक्षक कपिल मंडल ने तो साफ तौर पर होली खेलने से ही मना कर दिया।

हर्ष-उल्लास के साथ मनाई गई होली

तारापुर | रंगो का त्योहार होली पूरे अनुमंडल क्षेत्र में मंगलवार को परंपरागत तरीके से पूरे हर्षो-उल्लास के साथ कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांति के साथ संपन्न हो गया। इसके बाद पुलिस तथा प्रशासन ने राहत की सांस ली। होली के दौरान लोगों ने जमकर एक दूसरे पर रंगों की बौछार की और अबीर-गुलाल लगाया। वहीं बच्चों ने भी एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली का आनंद उठाया। वहीं बुजुर्गों ने होली गीत गाकर माहौल को रंगीन बनाया तथा युवा गाजे-बाजे के साथ होली गीत की धुन पर थिरकते नजर आए।

संस्कार भारती के मिलन में फगुआ गीत पर झूमे लोग

धरहरा | संस्कार भारती धरहरा इकाई की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन राधा कृष्ण मंदिर में किया गया। इकाई के सभी सदस्यों सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गुरूकुल संगीत महाविद्यालय धरहरा के छात्र सत्येन्द्र एवं सोनू मल्लिक ने गणेश वंदना से किया। मनीष ने हे री सखी मंगल गाओ री.. किशन ने रंग सारी गुलाबी चुनरिया रे, गुलशन ने आज बृज में होली रे.सहित. धीरज, दीपक, परशुराम, शुक्रदेव राज मैक्स ने अपनी प्रस्तुती से श्रोताओं को संगीत के रंगों में सराबोर कर दिया।

सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास से मनाई होली

असरगंज | मारपीट की छिटपुट घटनाओं को छोड़ होली शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मना। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर एवं गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार रहमतपुर, नारायणपुर, अमैया, ममई सहित अन्य गांवों में पर‌ंपरागत तरीके से होली मनाई गई। लोगों ने टोली बनाकर गांव के प्रत्येक घरों में जाकर होली गीत गाए एवं एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। नारायणपुर गांव में होली गीतों से माहौल देर शाम तक गुंजायमान होते रहा।

बरियारपुर में शांतिपूर्ण मनाई गई होली

बरियारपुर | छिटपुट घटनाओं के बीच होली शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। होली पर लोगों ने एक-दूसरे को दिन में रंग एवं शाम में गुलाल लगाकर बधाई दी। कई जगहों पर लोगों को होली का फगुआ गीत भी गाते देखा गया। रंगों की बरसात में बच्चों के साथ महिलाएं भी भींगते दिखे। कई जगहों पर बच्चो ने एकजुट होकर अापसी सौहार्द के साथ होली मनाया। शाम विभिन्न चौक-चौराहों पर होलिका दहन कर होली की शुरुआत ने की। बरियारपुर बाजार के मारवाड़ी समाज की महिला व पुरुषों ने महदेवा मैदान में होलिका दहन का आनंद उठाया। होलिका दहन के दौरान चारों ओर घूम-घूम कर परम्परागत फगुआ गीत गाया। ढोलक की थाप पर फगुआ गीत की शुरुआत होते ही लोग झूमने लगे और होली के उत्साह में डूब गए।

कैमरे की नजर में होली

रंग से सराबोर होली की गीतों पर थिरकती युवतियां और महिलाएं।

कैमरे की नजर में होली

रंग-बिरंगे गुलाल के साथ सेल्फी लेती युवतियां।

ग्रामीण इलाके में कीचड़ के साथ होली मनाते लोग।

मुंगेर में होली के दिन खुशी का इजहार करती युवतियां।

ग्रामीण क्षेत्र में होली उत्सव मनाते लोग।

एक-दूसरे को गुलाल लगाते मारवाड़ी समाज के लोग।

होली के दौरान फगुआ गाते प्रखंडवासी।

शहर में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शांति व भाईचारे का संदेश देते हिन्दू-मुस्लिम समाज के लोग।

होली गीत की धुन पर संघ कार्यालय में झूमते आरएसएस कार्यकर्ता।

होली पर एक-दूसरे को गुलाल लगाते दोनों समुदाय के लोग।

बरियारपुर मंे होली के रंग में डूबे बच्चे।

परंपरा के अनुसार होली गीत गाती युवाओं की टोली।

ग्रामीण क्षेत्र में होली की धुन पर थिरकते युवा सदस्य।

शहर में ढोलक और झाल के साथ होली की मस्ती करते युवा सदस्य।
खबरें और भी हैं...