ट्रेन से गिरकर युवक जख्मी, नहीं हुई पहचान
मुंगेर | गनगनिया और कल्याणपुर रेलवे स्टेशन के बीच अप रेलवे लाइन पर रविवार की शाम एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आस पास के लोगों ने कल्याणपुर स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। सूचना पर जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे, जिसे इलाज के लिए जमालपुर रेल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।