पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रेन से कट कर युवक घायल, पहचान नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धरहरा | जमालपुर-धरहरा के बीच सारोबाग रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की सुबह ट्रेन से गिर कर एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे जीआरपी जमालपुर द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है, युवक किस ट्रेन से गिरा है इसकी भी जानकारी नहीं मिल सकी है। जानकारी के अनुसार सारोबाग रेलवे स्टेशन के इस्ट केबिन के समीप रेल पटरी पर उक्त युवक बुरी तरह जख्मी अवस्था में पड़ा था। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कयास लगाया जा रहा है कि किसी ट्रेन से गिर कर युवक घायल हुआ होगा।
खबरें और भी हैं...