10 लाख रुपए कर्ज लाैटाने की गुहार
मुजफ्फरपुर | 10 लाख रुपए कर्ज नहीं लाैटाए जाने पर खबड़ा गिरिजा नगर मोहल्ले के रिटायर्ड फौजी मृत्युंजय शर्मा ने शुक्रवार काे आईजी से गुहार लगाई है। कहा कि 2018 में उनके साथ धोखाधड़ी हुई थी। किराएदारों ने व्यवसाय के नाम पर 10 लाख रुपए कर्ज लिया था। जिसे नहीं लौटाया। रुपए मांगने पर दुकान और कमरा छोड़कर सभी फरार हाे गए थे। इसकाे लेकर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।