पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुढ़नी के लदौरा में हादसे में एक युवक की मौत 10 घायल, लोगों ने 4 घंटे तक किया सड़क जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तुर्की ओपी क्षेत्र के लदौरा चौक पर मंगलवार को एम्बुलेंस अाैर बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। बाइक सवार युवक की माैत हाे गई, जबकि 10 लाेग घायल हो गए। पुलिस ने घायलाें काे सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद लोगों ने लगभग 4 घंटे तक सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बताया गया कि लदौरा निवासी गोनौर मंडल का पुत्र रामनाथ मंडल व रामजी मंडल का पुत्र महेंद्र मंडल बाइक से मुजफ्फरपुर जा रहे थे। सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर निवासी संजय कुमार सिंह अपने पुत्र रोहित कुमार को लेकर एम्बुलेंस से पटना इलाज के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लदौरा चौक पर पहुंचने के बाद एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर बाइक में ठोकर मार दी। बाइक का अगला पहिया 10 फिट की दूरी पर टूटकर गिर गई। एम्बुलेंस अनियंत्रित होते हुए भवीक्षण पासवान के आंगन में घुस गया। आंगन में बैठे भवीक्षण पासवान की 24 वर्षीय पतोहू उषा देवी, रोहित पासवान की 13 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी, रंजीत पासवान की 30 वर्षीय प|ी रूबी देवी, शम्भू साह की 12 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी, चंदेश्वर पासवान का पुत्र मुन्ना पासवान, भवीक्षण पासवान की 40 वर्षीय प|ी शीला देवी घायल हो गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार रामनाथ मंडल व महेंद्र मंडल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रामनाथ मंडल की मौत हो गई। दूसरा एम्बुलेंस मंगाकर अन्य सभी घायलों को भी सदर अस्पताल भेजा गया। विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने अविलंब अंचलाधिकारी सह दण्डाधिकारी रंभु ठाकर को आपदा के तहत 4 लाख का चेक देने काे कहा। उसके बाद पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी। सीओ रम्भू ठाकुर ने मृतक के प|ी आरती देवी को चार लाख का चेक सौंपा, तब लोगों ने सड़क जाम हटाया।

ट्रेन से गिरकर बोचहां के एक मजदूर की मौत

बोचहां | गोरखपुर से मजदूरी कर अपने घर वापस लौट रहे एक मजदूर की मौत ट्रेन से गिरकर देवरिया के समीप सीजी चौराहे पर हो गई। मजदूर का शव होली के दिन मंगलवार को उसके घर बोचहां के भगवानपुर टोले धरना गांव पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि संतु सहनी के पुत्र मुकेश कुमार गोरखपुर में मजदूरी कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन चला रहा था। होली के अवसर पर मुकेश अपने घर आ रहा था, इसी बीच सीजीएम चौराहे के समीप ट्रेन से गिर गया गार्ड की नजर पड़ी तो ट्रेन को रोक कर नजदीक के रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इसके बाद जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सड़क हादसे में एक दर्जन जख्मी

मीनापुर | हरकागांव के संतोष शाही, संतोष सहनी, मीनापुर पाण्डेय टोला के अरविंद पाण्डेय, हंस लाल पासवान, तुर्की के विश्वनाथ सहनी, चाकोछपड़ा के ललन यादव, झिटकहिया गांव के रघुवीर राम, मनीष कुमार, मीनापुर गांव के अशोक गुप्ता व तरियानी थाना के सरीफनगर गांव के शशि भगत तथा मधुबन थाना के गाजीपुर गांव के संतोष शाही दर्जन भर व्यक्ति सोमवार व मंगलवार को सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए।

सरैया में सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी

सरैया | कई जगहों पर हुए सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हाे गए। रामकृष्ण दुबियाआही गांव में बोलेरो व बाइक की टक्कर में मिथिलेश कुमार जख्मी हो गए। अम्बारा चौक पर चिमनी भट्ठा से ईंट ले जा रहा ट्रैक्टर पर से गिरकर एक मजदूर घायल हो गया है। बखरा वैशाली पथ में कदम चौक के पास एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें 4 लोग जख्मी हो गए। जिसमें एक को बेहतर चिकित्सा के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 722 पर रेवा घाट पर अज्ञात बोलेरो के चालक ने चकमा देने से बाइक सवार तीन लाेग दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

2 दिनों में स्वास्थ्य केंद्र में दुर्घटना के विभिन्न मामलों में 79 का इलाज

कांटी | होली में सड़क दुर्घटना व अन्य मामलों में मंगलवार व बुधवार को कुल 79 मामले सामने आए हैं। जिसमें सड़क दुर्घटना में मामूली रूप से घायलों का इलाज किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी उमेश चौधरी ने बताया 2 दिनों में इतनी बड़ी संख्या में इलाज किया गया है।

मृतकों के पास से 16 लाख रुपए मिलने की बात पूरी तरह अफवाह

कांटी | टरमा में सड़क दुर्घटना में मृत 12 लोगों के पास 16 लाख की बरामद होने के बात कोरी अफवाह है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो से बरामद सभी सामान को सुरक्षित रखा गया है। वहीं परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।

बाइक की ठाेकर से दाे जख्मी

पारू | रघुनाथपुर गांव में एसएस 86 पर बुधवार के देर शाम बाइक की ठोकर से दाे लाेग घायल हो गए। वही पंचायत के मुखिया बैद्यनाथ प्रसाद यादव ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सरैया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों हालत गम्भीर देख एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। घायल ग्रामीण 25 वर्षीय र|ेश कुमार उर्फ भुआली बताया गया है, जबकि बाइक सवार बेहोशी के हालत में रहने के कारण नाम पता नही चल पाया है।

कुढ़नी में हादसे के बाद पहुंचे विधायक केदार प्रसाद गुप्ता व अन्य।

खबरें और भी हैं...