मनियारी में अाग से 11 घर जले अनाज, कपड़े और बर्तन समेत लाखों के सामान हो गए राख
माधोपुर सुस्ता पंचायत स्थित चकभिकी-पुरुषोतमपुर में गुरुवार को लगी अचानक आग से 11 परिवारों के आशियाने जल गए। घर में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन समेत लाखाें के सामान नष्ट हाे गए। घटनास्थल के आस-पास के लोगों में अफरातफरी मच गई। पहले लाेगाें ने खुद ही आग पर काबू पाने की कोशिश की, परंतु आग की लपटे इतनी तेज थी कि वे विफल रहे। स्थानीय शशिरंजन ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। शहर से पहुंचे दमकल की दो गाड़ियों के सहयोग से आग बुझायी जा रही थी कि घर में रखा दो-तीन गैस सिलेंडर जाेरदार अावाज के साथ फट गए, जिससे आग और बेकाबू हो गई। कुढ़नी बीडीओ संजीव कुमार ने कुढनी से एक दमकल वाहन को घटनास्थल पर भेजा। इसके पूर्व आग की चपेट में हरिहर ठाकुर, अनिल ठाकुर, मनोज ठाकुर, भोला ठाकुर, शोभित ठाकुर, नथुनी ठाकुर, अरविंद कुमार, नीरज कुमार, राजू शर्मा, संजय कुमार, सरोज ठाकुर के आशियाने पूरी तरह जल गए। कुढ़नी बीडीओ संजीव कुमार, सीओ रंभू ठाकुर, अंचल निरीक्षक अश्विनी कुमार, विधायक केदार प्रसाद गुप्ता व अन्य की मौजूदगी में पीड़ित परिवारों को 98-98 सौ रुपए का चेक सौंपा गया।
सकरा में दो भाइयों के घर जले, महिला झुलसी
सकरा | मिश्रौलिया पंचायत के वार्ड 9 में सगे भाई बिंदेश्वर साह व रमेश साह के घर, कबाड़ दुकान में आग लगने से दो लाख के सामान नष्ट हो गए। बिंदेश्वर की प|ी नीतू देवी घर में घिर गई और उसके दोनों हाथ झुलस गए। लोगों ने बाहर निकाला। जिप सदस्य रविंद्र राय ने फोन कर अग्निशमन की गाड़ी मंगाई जिससे आग बुझाई गई। साथ ही झुलसी महिला को सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि खाना बनते समय आग लगी, गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से और तेज हाे गई। सीआई चंद्रकिशोर राय ने नियमानुकूल सहायता का आश्वासन दिया।
अग्नि पीड़ित ने आर्थिक मदद की लगाई गुहार
अाैराई | अमनौर पंचायत के धारूपट्टी गांव में बुधवार की देर रात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एक घर में आग लगा दी गई। पीड़ित मो. जमशैद ने पंचायत के मुखिया व सरपंच द्वारा अग्रसारित आवेदन थाने को दिया है अाैर अार्थिक मदद की गुहार स्थानीय प्रशासन से की है।
आग बुझाते दमकल कर्मी व जला आशियाना देखते पीड़ित परिवार के लोग।