पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोतीपुर में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेज जाने के क्रम में इंटर की छात्रा लापता परिजनों ने दर्ज कराई अपहरण की प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 4 मार्च की बताई जा रही है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता किसी तरह छिपते-छिपाते थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने गांव के ही रजनीश उर्फ लालू और अंकुर कुमार के खिलाफ घर बंद कर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दुष्कर्म का मामला सामने आते ही मोतीपुर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। अब पुलिस पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि घटना के दिन वह दूध लेकर अपने घर जा रही थी। तभी रजनीश उर्फ लालू और अंकुर ने कहा कि उसके भाई का जैकेट और ग्लास उसके घर के एक कमरे में है, उसे ले जाओ। जैसे ही वह घर के अंदर गई, दोनों वहां पहुंच गए और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब वह चिल्लाना चाही तो उसके मुंह को बांध कर बंद कर दिया। दुष्कर्म की शिकायत पीड़िता ने पुलिस से करने की बात कही तो दोनों आरोपितों ने उसे और उसके परिजनों को गोली मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि थाने जाने से रोकने के लिए दस दिनों तक दोनों आरोपी उस पर नजर रखे हुए थे। किसी तरह से वह छिपते-छिपाते थाना पहुंची और घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता ने आशंका जताई कि
त्वरित कार्रवाई नहीं हुई है तो दोनों आरोपी उसे जान से मार देंगे।

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है : मामले में मोतीपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार आवेदन के आलोक में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया जाएगा। इसके बाद कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा।

सरैया | थाना क्षेत्र के एक गांव से कॉलेज जाने के क्रम में इंटर की छात्रा लापता हो गई है। इस संबंध में परिजनों ने सरैया थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया है कि 5 मार्च की सुबह उनकी बेटी कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन, शाम तक घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि गांव के ही जगजीत कुमार ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। बताया कि आरोपित पहले भी छात्रा का पीछा किया करता था। थानाध्यक्ष ने बताया है कि परिजनों के आवेदन पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लड़की की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।
खबरें और भी हैं...