पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इमामगंज से 16 वर्षीय किशोर लापता परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर | शहर के इमामगंज मोहल्ला निवासी रजिया खातून का 16 साल का पुत्र मो. जाहिद 6 दिनों से लापता है। शुक्रवार को रजिया ने नगर थाने में इस बावत प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि 7 मार्च को मो. जाहिद घर से निकला। लेकिन, अबतक नहीं लौटा। परिजनों ने अपहरण करने की आशंका जताई है। अपर थानेदार रवि कुमार गुप्ता ने कहा कि अावेदन के अाधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
खबरें और भी हैं...