पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुस्ता पाेखर के समीप से 200 कार्टन शराब बरामद, पुलिस ने की छापेमारी तो कार छाेड़ कर भाग निकले तस्कर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मनियारी अाैर सदर थाना के बाॅर्डर इलाके में सुस्ता पोखर के समीप ट्रक से शराब उतारकर उसे खपाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। हालांकि, छापेमारी पड़ते ही शराब तस्कर भागे निकले। माैके से 200 कार्टन शराब व एक महंगी कार पुलिस ने जब्त की है। सदर थाने के जमादार असलम खां के बयान पर तीन शराब तस्कराें पर एफअाईअार दर्ज की गई है। कच्ची पक्की के वीरेंद्र कुमार, छोटे पासवान व शंभु राय को नामजद किया गया है। जमादार ने बयान में कहा है कि पुलिस टीम काे सूचना मिली थी कि सुस्ता पोखर के समीप शराब की खेप अाई है। हाेम डिलिवरी करने वाले छोटे-छाेटे तस्कर शराब की खेप कार व अन्य वाहनाें से ले जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। थानेदार मिथिलेश कुमार झा ने बताया कि नामजद किए गए तीनों तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

जूरन छपरा में चाय नाश्ते की दुकान में शराब बेचने के अाराेप में महिला गिरफ्तार : जूरन छपरा रोड नं-4 में चाय-नाश्ते की दुकान में शराब बेचने के अाराेप में ब्रह्मपुरा पुलिस ने दुकानदार किरण देवी को गिरफ्तार किया है। उसकी दुकान से पुलिस ने एक कार्टन विदेशी शराब भी बरामद किया है।

किरण ने पुलिस काे बताया है कि जूरन छपरा का प्रमोद साह उसकी दुकान से शराब बेचता है। ब्रह्मपुरा थाने के दारोगा योगेंद्र महतो के बयान पर किरण व प्रमाेद साह काे नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। इधर, ब्रह्मपुरा के झिं‌टकहिया रोड से नशे की हालत में दो व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

22 बाेतल शराब के साथ एक को पुलिस ने पकड़ा : काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आमगोला में छापेमारी करके पुलिस ने मंगलवार को 22 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने धनेश्वर साह को गिरफ्तार किया है, जिसे पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...