पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इनकम टैक्स की पेनाल्टी का समाधान ढूंढ़ेंगे 300 प्राेफेशनल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अाॅल इंडिया फेडरेशन अाॅफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स एवं टैक्स प्राेफेशनल एसाेसिएशन की अाेर से 14 मार्च काे कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ईस्टर्न जाेन के 300 प्राेफेशनल शामिल हाेंगे। फेडरेशन के कार्यक्रम संयाेजक संजीव कुमार अनवर ने कहा कि कॉन्फ्रेंस में इनकम टैक्स कानून में पेनाल्टी के नए प्रावधानाें से हाे रही परेशानी का समाधान ढूंढ़ा जाएगा। कॉन्फ्रेंस में बिहार, झारखंड, उड़ीसा, काेलकाता के प्राेफेशनल शामिल हाेंगे। पहली बार इस तरह का प्रयास किया गया है। इनकम टैक्स अाैर जीएसटी में कई नए प्रावधान बनाए गए हैं, जिसके बारे में प्राेफेशनल काे भी पूरी जानकारी नहीं हाेने के कारण अायकरदाताअाें काे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन पटना हाईकाेर्ट के जज मधुरेश प्रसाद एवं माेहित कुमार साह करेंगे। पहले सत्र में इनकम टैक्स कानून में पेनाल्टी एवं विवाद से विश्वास स्कीम अाैर दूसरे सत्र में वैल्युएशन अाॅफ सप्लाई विषय पर संवाद हाेगा। कहा कि वाणिज्य कर की तरह इनकम टैक्स में भी एकमुश्त समाधान याेजना लाई गई है। माैके पर कार्यक्रम के संयुक्त संयाेजक गाेपाल प्रसाद तुलस्यान, अादित्य तुलस्यान, ललित कुमार केजरीवाल, अात्मा राम सुरेका, जयप्रकाश अग्रवाल अादि थे।

जानकारी देते संजीव अनवर और गाेपाल प्रसाद तुल्स्यान।

फेडरेशन अाॅफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स का कॉन्फ्रेंस कल
खबरें और भी हैं...