आपसी विवाद में जमकर हुई मारपीट में 35 लाेग जख्मी
साहेबगंज | प्रखंड के विभिन्न जगहों पर आपसी विवाद में हुई मारपीट में 35 लोग घायल हो गए, जिनका इलाज सीएचसी में हुआ। घायलों में हुस्सेपुर जोराकांही के 5, हलीमपुर के 5, नया टोला मधुबनी के 6, पिपरा राधो के 3, सुजौला टोला के 6, धनैया, मकड़ी टोला, सोमगढ़, खोरा के एक-एक घायलों का इलाज हुआ। प्रताप पट्टी वार्ड 8 में होली के दिन आपसी विवाद में हुई मारपीट में 45 वर्षीय पूनम देवी घायल हो गई। पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र से रजवाड़ा गांव ससुराल आ रहे 20 वर्षीय राहुल कुमार, कुत्ते से बचने के क्रम में खड़े ट्रक में बाइक सहित घुस गया और घायल हो गया।