पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘विवाद से विश्वास तक’ में जल्दबाजी 15 दिन में टैक्स विवाद निपटाना कठिन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जीएसटी के तहत इनपुट टैक्स के लिए जो नियम बनाए गए हैं, उससे कारोबारियों को परेशानी हाे रही है। टैक्स चुकाने के बाद भी उन्हें इनपुट टैक्स का लाभ नहीं मिल रहा है। इससे कारोबारी परेशान हैं। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर की ओर से शनिवार को चेंबर ऑफ कॉमर्स में टैक्स कॉन्फ्रेंस के आयोजन में उक्त बातें एआईएफटीपी के राष्ट्रीय सचिव समीर एस जानी ने कहीं। टैक्स कॉन्फ्रेंस में कई राज्य के जाने-माने अधिवक्ता शामिल हुए।

ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर के राष्ट्रीय सचिव समीर एस जानी ने कहा कि इनकम टैक्स की ओर से विवाद से विश्वास तक लायी गयी योजना जल्दीबाजी में उठाया गया कदम है। 15 दिन के अंदर टैक्स के सभी विवादों का निपटारा आसान नहीं है। इसमें अाैर समय देने की जरूरत है। योजना में कहा गया है कि कर की राशि जमा कर करदाता विवाद के मामलों से छुटकारा पा सकते हैं। उन्हें ब्याज और पेनाल्टी नहीं लगेगी, लेकिन इस योजना के 54 बिंदु स्पष्ट नहीं हैं। इन सभी विंदुअाें से उन्हें अवगत कराया गया है। इनकम टैक्स के चीफ कमिश्नर डीएस वेणुपानी ने टैक्स प्रोफेशनल से सही समय पर करदाताओं से टैक्स दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वास्तविक आय छुपाने वाले को बाद में परेशानी हाेती है। हमारे पास सभी कर दाताओं के आय-व्यय का विवरण उपलब्ध है। गलत रिटर्न पर कार्रवाई तय है। अरुण कुमार अग्रवाल ने इनकम टैक्स की धारा 270 एए सी पर कहा कि गलत रिटर्न पर 100 से 300 फीसदी पेनाल्टी की धारा का प्रावधान है। यह समझ से परे है। इसी तरह 270 ए और 270 सी भी बहुत साफ नहीं।आयोजन में टैक्स प्रोफेशनल एसोसिएशन व मुजफ्फरपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन का सहयोग रहा। कॉन्फ्रेंस में एआईएफटीपी के राष्ट्रीय सचिव समीर एस जानी, चेंबर के अध्यक्ष मोतीलाल छापड़िया, कार्यक्रम संयोजक अधिवक्ता संजीव कुमार अनवर, प्रदीप कुमार वर्मा, आदित्य तुलस्यान, गोपल सक्सेरिया, आशीष मसखरा, सज्जन गिंदोरिया, सुमित अग्रवाल, ललित केजरीवाल, गोपाल तुलस्यान, नितिन बंसल, राहुल आनंद, शिल्पी केजरीवाल, प्रमोद कुमार ओझा समेत कई अन्य अधिवक्ता शामिल हुए।

चीफ कमिश्नर बोलेे- टैक्स प्रोफेशनल समय पर करदाताओं से टैक्स जमा कराएं

चैंबर अाॅफ काॅमर्स सभागार में उपस्थित देश भर से आए अधिवक्ता।

कॉन्फ्रेंस में विचार रखतेे चीफ कमिश्नर डीएस वेणुपानी व उपस्थित अन्य।
खबरें और भी हैं...