‘हर तरफ छुट्टी और पुलिस सबके लिए तैयार’
मुजफ्फरपुर | नाेबल काेराेना वायरस काे लेकर साेशल साइट पर तरह-तरह के पाेस्ट व मैसेज चल रहे हैं। इस बीच शनिवार काे मुजफ्फरपुर के पुलिस साइबर सेनानी ग्रुप पर मिठनपुरा थाने के इंस्पेक्टर भागिरथ प्रसाद का मैसेज दिनभर चर्चा में रहा। उन्हाेंने ग्रुप पर लिखा है- स्कूल बंद हो गए, ऑफिस बंद हो गए। मॉल खाली हैं, समारोह तक रद्द, उड़ानें जम गईं, अंतरराष्ट्रीय सीमाएं बंद हो गईं, लोग एक-दूसरे को देखकर सहम जाते हैं...। लेकिन, पुलिस सबके लिए तैयार है। इधर, बता दें कि पुलिस काे न ताे मास्क मिला है, न ही सेनेटाइजर, लेकिन उन्हें संदिग्धाें काे अस्पताल पहुंचाना है।
अाईजी का निर्देश काेराेना के संदिग्धाें काे पुलिस फाैरन पहुंचाए अस्पताल : तिरहुत रेंज के आइजी गणेश कुमार ने शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर व हाजीपुर के पुलिस कप्तान काे निकट में नेपाल हाेने के कारण सतर्कता के निर्देश दिए हैं। कहा है कि किसी व्यक्ति में अगर कोरोना का संदेह लगे तो उसे फौरन पुलिस अस्पताल पहुंचवाए। साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने, थानों पर बचाव के बैनर-पोस्टर लगाने, विदेश से आनेवालाें की जानकारी चाैकीदाराें से लेते रहने के निर्देश दिए हैं।