‘वाे दिन दूर नहीं, जब अाधी अाबादी देश का करेंगी मार्गदर्शन’
मुजफ्फरपुर|नागरिक माेर्चा की अाेर से शहीद स्मारक पर नारी सम्मान दिवस मनाया गया। माेर्चा के संस्थापक माेहन सिन्हा ने कहा, मातृ प्रधान देश में नारी शक्ति वंदनीय है। महिलाअाें काे समाजसेवी अाेमप्रकाश तुलस्यान ने शाॅल अाेढ़ाकर सम्मानित किया। पंखा टाेली में महिला सम्मान समाराेह की अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी परमेश्वरी देवी ने की। कवयित्री अास्था दीपाली काे अागमन संस्था की अाेर से सम्मानित किया गया। यह सम्मान दिल्ली में पीजीडीएवी काॅलेज में समाराेह में दिया गया। अास्था काे यह सम्मान उनके सांस्कृतिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में याेगदान देने के उपलक्ष्य में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पवन जैन एवं एेनुल बराैलवी ने माेमेंटाे एवं सम्मान पत्र देकर दिया। विश्व अायुर्वेद परिषद, नेशनल इंट्रीग्रेटेड मेडिकल एसाेसिएशन एवं वेस्टीज परिवार की अाेर से थियाेसाेफिकल हाॅल में स्वस्थ नारी जीवन पर कार्यशाला एवं हाेली मिलन समाराेह हुअा। इस दाैरान 50 से ज्यादा महिलाअाें काे सम्मानित किया गया। इनमें ऊषा कुमारी, नीलू कुमारी, प्रमिला कुमारी, सुधा कुमारी, प्रिती डे, शिवा कुमारी, किरण गुप्ता, श्वेता देवी, दीप्ति घाेष शामिल हैं। कार्यशाला काे परिषद के अध्यक्ष रमेश सिंह, सुरेश साह, विकास शर्मा, डाॅ. ऊषा, विपिन बिहारी, रितेश वर्मा, विकास शर्मा, ब्रह्मानंद प्रसाद अादि ने विचार रखे। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसाे. की अाेर भाकपा माले कार्यालय में महिला कन्वेंशन हुअा। प्राे. भवानी रानी दास ने कहा, संसद में महिलाअाें के लिए 33 प्रतिशत अारक्षण काे राजनीति से ऊपर उठकर शीघ्र पारित करना चाहिए। माैके पर एेपवा की जिलाध्यक्ष शारदा देवी, शर्मिला देवी, चंद्रकला देवी, प्रमिला देवी, सुलेखा देवी, शांति देवी, शहनाज बेगम अादि थीं। बिहार महिला समाज की अाेर से मिठनपुरा स्थित चंद्रशेखर भवन में परिचर्चा में संगठन की जिलाध्यक्ष प्राे. भारती सिन्हा ने कहा, महिलाअाें काे सामाजिक एवं अार्थिक विकास के साथ उन्हें एक सुरक्षित अाैर बेहतर माहाैल देकर ही विकास काे सही मायने में परिभाषित किया जा सकता है। जिला सचिव इंदु सिंह ने कहा, अाजादी के 72 वर्षाें बाद भी महिलाएं घरेलू हिंसा, हत्या अाैर स्त्री के विरुद्ध शारीरिक प्रताड़ना की शिकार हाे रही है। माैके पर प्राे. सुशीला प्रसाद, प्राे. प्रियंका सिंह, पूनम कुमारी, मिथिलेश मिश्रा, राजकुमारी देवी, साेनी कुमारी, सुनीता देवी अादि ने विचार रखे। रास वर्ल्ड मार्शल अार्ट क्लब में इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन की अाेर से अंतर िजला बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियाेगिता हुई। इसमें फेडरेशन के अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने सभी क्लब एवं बेस्ट बालिका खिलाड़ी काे नि: शुल्क बेल्ट प्रमाेशन दिया गया। माैके पर सुनील कुमार, शिल्पी साेनम, अाकाश कुमार, सूरज कुमार, रणवीर श्रीवास्तव अादि ने विचार रखे। अमर त्रिशला की अाेर से एलपी शाही डिग्री काॅलेज में संगाेष्ठी हुई। माैके पर मीरा देवी, नीलम तिवारी, मुन्नी देवी, सरजिल खान, राहुल कुमार, अभिनव कुमार अादि ने विचार रखे। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की अध्यक्ष कामिनी कुमारी, नमिता सिंह की अध्यक्षता में समाराेह हुअा।