पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

माेतीपुर-सरैया एसएच पर 4 साल से बन रहा सिंगैला ब्रिज हुआ चालू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माेतीपुर-सरैया स्टेट हाईवे स्थित सिंगैला ब्रिज रविवार काे चालू कर दिया गया। तकरीबन चार साल से सिंगैला ब्रिज का काम चल रहा था। बीएससी-सीएंडसी कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियाें का हड़ताल टूटने के साथ ही सिंगैला ब्रिज काे चालू कर दिया। देर शाम तक सिंगैला ब्रिज पर कालीकरण का काम चला। हाेली बाद रेल अाेवरब्रिज भी चालू कर दिया जायेगा। स्टेट हाईवे का निर्माण 2012-13 में ही शुरू हुअा था, लेकिन सिंगैला ब्रिज व माेतीपुर रेल अाेवरिब्रज पर काम पूरा नहीं हाेने की वजह से फंसा था। काम जब तेजी पकड़ा ताे 20 दिनाें से निर्माण एजेंसी के कर्मचारियाें की हड़ताल शुरू हाे गई। जिसकी वजह से हाेली के पहले माेतीपुर रेल ब्रिज चालू नहीं हाे सका। अधिकारिक सूत्राें का कहना है कि रेल अाेवरब्रिज पर 90 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। दाे-तीन दिन का काम मुश्किल से बचा हुअा है।

खबरें और भी हैं...