42 बोतल शराब व 100 लीटर कच्ची स्प्रिट जब्त
साहेबगंज | पुलिस ने 9 मार्च सोमवार की देर रात नया टोला मधुबनी गांव के गैर मजरुआ पोखर के उत्तर दिशा स्थित हरेंद्र राय की झोपड़ी से विदेशी शराब 42 बोतल व 100 लीटर कच्ची स्प्रिट सहित शराब बनाने का सामान बरामद किया। तस्कर विकास कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं विशुनपुर पट्टी सुजौला टोला निवासी दिनेश भगत को उनके ही पड़ोसी ने होली के दिन नशे में आकर गाली गलौज की, मारपीट कर डंडे से सिर फोड़ दिया व मोबाइल छीन ली। इस बावत घायल ने पड़ोसी रामएकबाल भगत के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
डिक्की से 10 बाेतल शराब बरामद
पारू | जाफरपुर नहरी के रास्ते में बाइक की डिक्की से 10 बाेतल शराब बरामद की गई। सवार फरार हाे गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। जाफरपुर निवासी बाइक सवार शेखर राउत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।