पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पिकअप-कार की टक्कर में 5 लोग जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अाैराई में अज्ञात वाहन की ठोकर से एनएच 77 स्थित कटौझा चौक पर पैदल सवार घायल हो गया। घायल की पहचान नहीं हो सकी। घटना के क्रम में आधा घंटा के लिए सड़क मार्ग अवरूद्ध रहा। मीनापुर के मकसूदपुर एनएच- 77 पर पिकअप व सेंट्रो कार में टक्कर से पांच लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में हथौड़ी थाना के डिहजीवर गांव के सत्यनारायण सहनी, प्रमोद सहनी, महावीर कुमार व रामईश्वर सहनी शामिल हैं ।

अाॅटाे की ठाेकर से मां-बेटी जख्मी :

मोतीपुर | मोतीपुर-साहेबगंज पथ पर फुलवरिया चौक पर अनियंत्रित ऑटो ने बाजार से घर लौट रही मां-बेटी को ठोकर मार दी। जख्मी की पहचान आलमा खातून और पुत्री मिन्हाज खातून के रूप में हुई है। ऑटो चालक गाड़ी लेकर भागने में कामयाब रहा।

कार पलटने से चार घायल :

कुढ़नी | तुर्की ओपी के सामने एनएच 22 पर गुरुवार को एक कार पलट गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए।

दो बाइक की टक्कर में एक जख्मी : साहेबगंज | एसएच 74 सड़क मार्ग पर लक्ष्मी चौक के समीप गुरुवार की शाम दो बाइक की टक्कर में वासुदेवपुर सराय मुशहरी टोला निवासी यमुना सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरा बाइक चालक मकड़ी टोला निवासी बाइक छोड़ फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...