पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सी सर्टिफिकेट परीक्षा में 588 कैडेट्स शामिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

2 व 32 बिहार बटालियन एनसीसी मुजफ्फरपुर की ओर से रविवार को एनसीसी की लिखित परीक्षा हुई। चक्कर मैदान में मुजफ्फरपुर ग्रुप के 12 जिलाें से 588 कैडेट्स उपस्थित हुए। इसमें 128 महिला कैडेट्स थीं। 32 बिहार बटालियन की अाेर से आयोजित परीक्षा में 373 कैडेट शामिल हुए, जिसमें लड़कियों की संख्या 85 थी। 2 बिहार बटालियन की ओर से आयोजित परीक्षा में 215 कैडेट्स शामिल हुए। इसमें लड़कियों की संख्या 43 थी। शुरुआत ड्रिल से हुई। इसके बाद मैप रीडिंग, फील्ड क्राॅफ्ट व संचार की परीक्षा ली गई। परीक्षा में शामिल होने वाले कैडेट्स ऐसे भी थे, जाे 12 से 17 कैंप में हिस्सा लेने के बाद एनसीसी की सी सर्टिफिकेट परीक्षा में शामिल हो रहे थे। कर्नल पंकज कुमार सिन्हा ग्रुप कमांडर मुजफ्फरपुर ने परीक्षा का संचालन किया। कर्नल वीके कालरा, कर्नल राम निवास, कर्नल एसपी राठी, कर्नल दत्ता राय, लेफ्टिनेंट कर्नल एनएलएस यादव, लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ठाकुर, लेफ्टिनेंट मनोज, लेफ्टिनेंट जितेंद्र कुमार, सूबेदार मेजर केबी गुरंग, सूबेदार खुम बहादुर, सूबेदार संजय कुमार, सूबेदार अमर बहादुर, सूबेदार सीके झा, एसके मिश्रा, हवलदार दीपक, धीरज, दिल बहादुर, अर्चना, राजेंद्र ने मिलकर इस परीक्षा को संपन्न कराया।

सेना भर्ती में सी सर्टिफिकेट होल्डर को मिलती है छूट :एनसीसी कैंप के दौरान सी सर्टिफिकेट की परीक्षा पास करने वाले कैडेट्स को सेना भर्ती की लिखित परीक्षा में छूट मिलती है। कारण कि सेना में होने वाली एक्टिविटी से कैडेट्स पहले ही वाकिफ होते हैं। वहीं एक्सपर्ट की मानें तो कैडेट्स को तीनों अंगों में भर्ती के लिए आवेदन करना चाहिए। इससे पहले इसकी तैयारी बेहतर तरीके से होनी चाहिए। अधिकारी बनने के लिए भी सीधे साक्षात्कार में शामिल होने का अवसर मिलता है।

खबरें और भी हैं...