महिला बाजार प्रखंडों में 600 मॉल खोलेगी
मुजफ्फरपुर | गोबरसही रोड स्थित महिला बाजार में ग्रामीण ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि महिला बाजार बिहार के सभी जिलों में प्रखंड स्तर पर 600 सुपरमार्केट रिटेल स्टोर मॉल खोलेगी। पहले चरण में उत्तर बिहार के 8 जिलों में 200 मॉल खोला जाएगा। इसकी जानकारी महिला बाजार के सीएमडी रंजीत कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि कोशिश है कि ग्रामीण ग्राहकों को ग्रामीण क्षेत्रों में ही एक ही छत के नीचे दैनिक उपयोग के सारे ब्रांडेड सामान उपलब्ध कराया जा सके, ताकि 100% क्वालिटी प्रोडक्ट की खरीदारी कर उसका आनंद ले सकें।