पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साहेबगंज व पारू में रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पटना से बगहा जाने के क्रम में शुक्रवार को साहेबगंज के नीम चौक पर रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का स्वागत पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताअाें ने किया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष लखिन्द्र भगत, मनोहर पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। पारू में हड़ताली मोड़ पर राजद के वरिष्ठ नेता उमाशंकर यादव, पूर्व मुखिया महेंद्र भगत, रामेश्वर भगत, रामप्रवेश पासवान, अखिलेश्वर पासवान, गुड्डू साह, मुकेश पासवान अादि ने स्वागत किया।

अधूरा पड़ा नल-जल योजना का कार्य करें पूरा

सकरा | किसान भवन में बीडीओ आनंद मोहन की अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय कर्मी, प्रखंड तकनीकी सहायक और लेखापालों की बैठक आहूत की गई, जिसमें सात निश्चय योजना अंतर्गत नल-जल योजना, गली-नाली योजना आदि, जो पंचायतों के वार्ड स्तर पर अधूरे पड़े हैं? उन्हें शीघ्र पूरा करने को कहा गया है, ताकि जल संकट से निबटा जा सके और सरकार का यह महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा हो सके।

युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई : कुढ़नी | युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रखंड राजद ने बधाई दी है। प्रदेश राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मदन मोहन एवं राजद प्रखंड अध्यक्ष खुर्शीद आलम ने बताया कि कारी साहेब को तीसरी बार प्रदेश राजद युवा अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।

साहेबगंज में रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...