जेल में स्वास्थ्य जांच के बाद ही वार्ड में प्रवेश
मुजफ्फरपुर | काेराेना वायरस काे लेकर जेल प्रशासन भी हाई अलर्ट पर है। जेल गेट पर बगैर स्वास्थ्य जांच के वार्ड में प्रवेश पर राेक लगा दी गई है। शुक्रवार की सुबह से ही जिले के विभिन्न थानाें से जेल भेजे गए कैदियों से पूछताछ की गई। स्वास्थ्य जांच के दाैरान यह भी पूछा जा रहा है कि सर्दी, खांसी, बुखार अथवा सांस लेने में ताे तकलीफ नहीं है? यह सब पूछने के बाद ही वार्ड में जाने की अनुमति दी जा रही है।