पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फर्जी वेबसाइट के बाद अब बीआरए बिहार विवि में जूनियर क्लर्क की बहाली की फर्जी मेधा सूची जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फर्जी वेबसाइट के बाद अब बीअारए बिहार विश्वविद्यालय के लेटर पैड पर क्लर्क की बहाली के लिए फर्जी मेरिट लिस्ट जारी हाे गई है। हाेली के एक दिन पहले जारी इस मेधा सूची में जूनियर क्लर्क की बहाली के लिए 46 लाेगाें के नाम हैं। इस पर कुलसचिव एवं विवि के एक कर्मचारी एसके कर्ण का नाम है अाैर तिथि 1 मार्च अंकित है।

इसकी शिकायत विवि थाने में की गई है। कुलसचिव एवं रि. कर्नल एके राय ने कहा कि यह किसी की शरारत है। किसी ने उनलाेगाें का हस्ताक्षर स्कैन कर विवि के पैड पर क्लर्क की मेरिट लिस्ट जारी की है। जबकि विश्वविद्यालय की अाेर से न ताे क्लर्क की नियुक्ति की जा रही है अाैर न ही पूर्व में काेई विज्ञापन निकला था। पूर्व में भी विवि की फर्जी वेबसाइट बनाकर उस पर नियुक्ति के विज्ञापन निकाले गए थे। विवि थाने की पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है। इस बीच फर्जी मेरिट
लिस्ट जारी हाेने से विवि प्रशासन सकते में है। दाे पन्ने के विवि के पैड पर सीरियल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, नाम अाैर कैटेगरी उसी तर्ज पर है जैसे पिछले दिनाें गेस्ट टीचर की नियुक्ति के लिए मेधा सूची जारी की गई थी।

विवि के कर्मचारी एसके कर्ण ने बताया कि गेस्ट टीचर की मेरिट लिस्ट काे ही स्कैन कर उस पर जूनियर क्लर्क की मेरिट लिस्ट लिखकर इसे जारी किया गया है। इसकी जानकारी मिलने पर उन्हाेंने कुलसचिव से शिकायत की। कुलसचिव भी लिस्ट देखकर हैरान रह गए। उन्हाेंने हाेली के एक दिन पहले मीडिया ग्रुप पर इसे जारी करते हुए कहा कि इस तरह की मेधा सूची फेक है।

खबरें और भी हैं...