- Hindi News
- Local
- Bihar
- Muzaffarpur
- Muzaffarpur News After Tightening On E Ticket Agendas There Are Touts In Line At The Counter Along With The Passengers From Midnight For Immediate Tickets
ई-टिकट एजेंटाें पर सख्ती के बाद तत्काल टिकट के लिए मारामारी अाधी रात से यात्रियाें के साथ काउंटर पर लाइन में लग रहे दलाल भी
ई-टिकट के एजेंटों पर सख्ती के बाद रेलवे के रिजर्वेशन काउंटरों पर तत्काल टिकट के लिए मारामारी मची है। हाेली बाद परदेस जाने वाले यात्रियाें की बढ़ती भीड़ काे देखते हुए टिकट दलाल जंक्शन समेत अन्य स्टेशनाें पर सक्रिय हाे गए हैं। हालांकि, दलालाें पर नजर रखने के लिए आरपीएफ ने तीन जवानाें की विशेष प्रतिनियुक्ति की है। तत्काल टिकट कटाने के लिए अाधी रात से ही यात्री अारक्षण हाॅल के सामने लाइन में लग जा रहे हैं। टिकट की मारामारी हाेने से यात्रियाें काे लंबी दूरी का टिकट नहीं मिल पा रहा है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। इधर, दिल्ली, मुंबई, हावड़ा समेत अन्य स्थानाें पर जाने वाली प्रमुख ट्रेनाें में वेटिंग 300 से ऊपर है। कई ट्रेनों में नो रूम है। जिस कारण तत्काल टिकट के लिए भी अाधी रात से ही लाेग लाइन में लग जा रहे हैं। बुधवार की रात 12 बजे से अारक्षण हाॅल के सामने लाइन में लगे रामदयालु नगर के अनिल कुमार, ब्रह्मपुरा के रामनिरंजन दास ने बताया कि उन्हें दिल्ली के लिए सप्तक्रांति सुपरफास्ट का टिकट लेना था। गुरुवार काे अारक्षण काउंटर खुलने से ठीक पहले अारपीएफ ने उन्हें 5 व 6 नंबर टाेकन दिया। लेकिन जब उनकी बारी अाई ताे टिकट नहीं मिला। इधर, अारपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि जंक्शन समेत कंपनीबाग स्थित अारक्षण काउंटर अाैर सराय के अारक्षण काउंटराें पर भी दलालाें पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके लिए जवानाें की अतिरिक्त प्रतिनियुक्ति की गई है।
हाेली बाद परदेस जाने वाले यात्रियाें की जंक्शन पर उमड़ी भीड़; ट्रेन प्लेस हाेते ही यात्रियाें ने ताेड़ी लाइन, किया हंगामा
मुजफ्फरपुर | हाेली बाद परदेस जाने वाले यात्रियाें की गुरुवार से यात्रियाें की भीड़ उमड़नी शुरू हाे गई। बड़ी संख्या में दिल्ली, मुंबई व हावड़ा की अाेर जाने वाले यात्री जंक्शन पहुंचे। सप्तक्रांति सुपरफास्ट से दिल्ली जाने वाले यात्री गुरुवार की सुबह 6 बजे से ही जंक्शन पहुंचने लगे। 10 बजे तक बड़ी संख्या में यात्रियाें की भीड़ जमा हाे गई। इसके बाद अारपीएफ इंस्पेक्टर वीपी वर्मा अाैर जीअारपी थानाध्यक्ष नंदकिशाेर सिंह ने जवानाें के साथ मिलकर यात्रियाें काे ट्रेन में सुरक्षित चढ़ाने के लिए लाइन में लगवाया। करीब 11 बजे जैसे ही सप्तक्रांति सुपरफास्ट तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर प्लेस हुई, यात्री लाइन ताेड़कर बाेगी में चढ़ने लगे। इसकाे लेकर अफरातफरी का माहाैल उत्पन्न हाे गया। हालांकि, जवानाें ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियाें की भीड़ काे नियंत्रित कर लिया। यात्रियाें काे जनरल बाेगी में एक-एक कर चढ़ाया गया। इस बीच कुछ यात्री हंगामा भी करने लगे। जिन्हें जवानाें ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
मिथिला एक्स. की अारएमएस बाेगी से यात्रियों काे जंक्शन पर जबरन उतारा, महिलाअों के हंगामे से मची अफरातफरी
मुजफ्फरपुर | रक्साैल से हावड़ा जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस की अारएमएस बाेगी में बैठे महिला-पुरुष यात्रियाें काे जंक्शन पर जबरन उतार दिया गया। इसकाे लेकर महिला यात्रियाें ने जमकर हंगामा किया। इस कारण अफरातफरी का माहाैल बना रहा। हालांकि, सुरक्षाकर्मियाें ने इन यात्रियाें काे समझा-बुझाकर दूसरी बाेगी में चढ़वाया। इसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई। जानकारी अनुसार, गुरुवार की दाेपहर जंक्शन पहुंची मिथिला एक्सप्रेस की अारएमएस बाेगी में 20 की संख्या में महिला-पुरुष माेतिहारी से अा रहे थे। इन्हें हावड़ा जाना था। जंक्शन पहुंचने पर अारएमएस कर्मी इन यात्रियाें काे उतारने लगे। लेकिन, महिलाएं विरोध करने लगीं। जबरन उतारे जाने पर वे हंगामा करने लगीं। कर्मियाें ने बताया कि जंक्शन से ही अारएमएस का पैकेट इस बाेगी में लाेड किया जाता है। लेकिन कुछ यात्री अवैध रूप से बोगी में कब्जा जमाए हुए थे।
इधर, नरकटियागंज पैसेंजर 7 घंटे लेट खुली, यात्रियाें ने जताया विराेध : जंक्शन से नरकटियागंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन गुरुवार काे 7 घंटे देरी से खुली। इसको लेकर यात्रियाें ने विराेध जताया। सुबह 8.30 बजे खुलने वाली पैसेंजर ट्रेन दाेपहर 3 बजे खुली। इससे दैनिक यात्रियाें के साथ ही कांटी, माेतीपुर, महवल अादि छाेटे स्टेशनाें पर जाने वाले यात्रियाें काे काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ा।
प्रमुख ट्रेनाें में आरक्षण की स्थिति
ट्रेन गुरुवार शुक्रवार शनिवार रविवार
सप्तक्रांति 365 305 301 280
वैशाली नाे रूम 360 300 285
बिहार संपर्क क्रांति 281 252 200 165
स्वतंत्रता सेनानी 280 285 225 201
मिथिला एक्सप्रेस 300 252 200 132
पवन एक्सप्रेस 370 300 320 310
दिल्ली जाने वाली बसाें में भी टिकट के लिए काफी मशक्कत | बैरिया बस स्टैंड से दिल्ली के लिए खुलने वाली तीन दर्जन से अधिक बसाें में काफी मशक्कत के बाद टिकट मिल रहा है। तीन दिन पहले ही एडवांस टिकट की बुकिंग हो जा रही है। भीड़ के मद्देनजर बस मालिकों ने भी निजी बसाें के किराए में दाे साै से लेकर 500 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है।
इधर, स्पेशल ट्रेनाें में सीटें खाली |हाेली में यात्रियाें काे परेशानी से बचाने के लिए रेलवे कई स्पेशल ट्रेनाें का परिचालन कर रहा है। लेकिन, इन ट्रेनाें के संबंध में ज्यादा प्रचार नहीं हाेने से सीटें खाली ही जा रहीं हैं। 17 मार्च काे सहरसा से मुजफ्फरपुर के रास्ते अंबाला के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 05533 सहरसा से चलकर अप में रात 11.40 बजे जंक्शन पहुंचेगी। वहीं डाउन में यह ट्रेन सुबह 4.10 बजे जंक्शन अाएगी।
ये लिस्ट मुजफ्फरपुर जंक्शन के आरक्षण काउंटर के बाहर तत्काल टिकट के लिए टंगी है, जिस पर क्रमवार लोगों ने अपना नाम दर्ज कर रखा है। सुबह में इसी क्रम के अनुसार तत्काल टिकट काउंटर पर लाइन लगेगी।