पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सभी स्कूल, कोचिंग संस्थान व कॉलेज 31 मार्च तक बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सभी सरकारी स्कूलों, प्राइवेट स्कूलों, कॉलेजों से लेकर विवि व कोचिंग संस्थान को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई है। इसकी राशि छात्रों के खाते में 31 मार्च से पहले भेजने की बात कही गई है। अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने सभी विभागों को निर्देश में कहा है कि आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। जिले में भी बिहार दिवस का आयोजन 22 मार्च काे नहीं हाेगा। सभी प्रकार के खेलकूद के आयोजन अाैर सांस्कृतिक गतिविधियों काे स्थगित करने काे कहा गया है। सभी सरकारी पार्क अाैर ईको पार्क भी बंद रहेंगे।

पहली से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा स्थगित

सभी प्राथमिक स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कोरोना वायरस से बचाने के लिए वार्षिक परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इसको लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से डीईओ, डीपीओ को निर्देश जारी किया गया है। 5वीं से 8वीं तक की वार्षिक 16-19 मार्च तक होनी थी। वहीं पहली से चौथी कक्षा तक के बच्चों का विद्यालय आधारित मूल्यांकन 26-30 मार्च तक किया जाना था।

जिले के भी सभी सिनेमा हॉल रहेंगे बंद, माॅल पर निर्णय नहीं | मुजफ्फरपुर के भी सभी सिनेमा हॉल बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। हालांकि, शॉपिंग मॉल्स काे अभी नहीं बंद किया गया है। सभी अस्पतालों को सुदृढ़ किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...