माली से बाइक छीनने का प्रयास, विराेध पर चाकू मारा
हाईवे पर चाकू मारकर बाइक लूटी
बोचहां | एनएच 57 के कनहारा चौक के समीप सोमवार को करीब 2 बजकर 30 मिनट पर दिन में बाइक पर सवार अपराधियों ने एक बाइक सवार को चाकू मारकर के बाइक लूट ली। जख्मी हालत में पुलिस ने सोमवार को एसकेएमसीएच में भर्ती करवाया है। थाने के दरोगा मणिभूषण कुमार ने बताया कि लूट की शिकार बने व्यक्ति जाले भरवारा गांव के बताए गए हैं।
मारपीट में घायल एक अधेड़ की मौत : बोचहां | करनपुर गांव में पिछले सप्ताह आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतक करनपुर गांव के 58 वर्षीय सीताराम राय बताया गया है। इस मामले में थाने के दरोगा मणिभूषण कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।
साहेबगंज | नगर पंचायत के भूतनाथ मंदिर से नवधरिया टोला जाने वाले सोलिंग रोड में साेमवार की सुबह दो अपराधियों ने वैधनाथपुर गांव के माली बाइक सवार सचिन्द्र भगत को गोली मारकर बाइक छीनने का प्रयास किया, लेकिन गोली मिस फायर हो जाने व बाइक छीनने में असफल होने पर अपराधियों ने माली के पेट में चाकू मारकर जख्मी बना दिया और भाग गए। शोर होने पर ग्रामीण जुटे और घायल को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को चिकित्सक ने मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बाबत घायल के पिता लक्ष्मण भगत ने थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।