मुजफ्फरपुर | समय पर वेतन भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को एएनएम ने शहर में जुलूस निकालते हुए समाहरणालय में प्रदर्शन किया। सदर अस्पताल कर्मचारी संघ के बैनर तले बड़ी संख्या एएनएम ने सिविल सर्जन व सरकार के खिलाफ विरोध जताया। हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी गई। जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें बकाया वेतन का भुगतान, एएनएम पर जानलेवा हमला करने वालों की गिरफ्तारी, जिनकी सेवा तीन वर्ष पूरी हो गई है, उन्हें सेवा संपुष्ट सहित मांगों को रखा गया। प्रदर्शन में जिलामंत्री सेवांजलि कुमारी शोभा, प्रदीप कुमार पांडेय, अवधेश महतो, शंभू शरण ठाकुर, शंभू सिंह, प्रतिमा, नीलू कुमारी व सभी प्रखंड से कर्मचारी पहुंचे।