एनएच 77 बायपास को 31 तक के ब्याज के साथ निर्धारित मुआवजा का हुआ प्रकाशन
एनएच-77 बायपास निर्माण के लिए सभी 36 मौजाें की सूद की राशि के साथ मुआवजा का निर्धारण हो गया है। किसानों तथा पथ निर्माण मंत्री के बीच हुई वार्ता के आलोक में किसानों को 31 दिसंबर तक सूद की राशि के साथ निर्धारित दर पर मुआवजा के भुगतान को प्रति हेक्टेयर तथा डिसिमल राशि का निर्धारण किया गया है। मंगलवार को बायपास निर्माण के लिए कुढ़नी, मुशहरी व कांटी अंचल के 36 मौजाें की प्रति हेक्टेयर व डिसिमल चारों किस्मों की जमीन के निर्धारित मुआवजे की जानकारी देने के लिए उसका प्रकाशन किया गया है।
जिला भू-अर्जन कार्यालय से सूद की राशि के साथ सभी 36 अंचलों के निर्धारित मुआवजा पर डीएम की स्वीकृति के बाद उसे प्रदर्शित कर दिया गया। पूर्व में सर्किल रेट की ढाई गुणा निर्धारित मुआवजा राशि पर 20 फीसदी, 9 फीसदी तथा 15 फीसदी सूद की राशि जोड़कर नई दर निर्धारित की गई है। मौजा वार जमीन की धनहर, भीठ, आवासीय के साथ कुछ गांवाें की व्यावसायिक किस्म के अनुसार प्रति हेक्टेयर तथा डिसिमल मुआवजा का निर्धारण करने के बाद किसानों को जानकारी देने के लिए उसे प्रकाशित किया गया है।
मंत्री ने एनएच-77 के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर खंड के बाइपास निर्माण के लिए किसानों से एक मौका और देने के लिए कहा है। साथ ही 2012 में हुए अंतिम परिवर्तन के अनुसार भूमि के वर्गीकरण पर ब्याज के साथ मुआवजा लेने के लिए कहा है। बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में जमीन के किस्मवार निर्धारित कीमत की जानकारी सभी गांवों के भू-धारी आकर लेते रहे। इसमें चकभीड़ मौजा की केवल आवासीय तथा माधोपुर कपूर मौजा की आवासीय व व्यावसायिक कीमत निर्धारित की गई है।
भास्कर फॉलोअप : कुढ़नी, मुशहरी, कांटी के 36 मौजों के मुआवजे का मामला
अर्द्धनिर्मित बायपास पर फ्लाईओवर के लिए डुमरी पताही में बने पिलर।
36 मौजाें की किस्म वार प्रति हेक्टेयर इस तरह से निर्धारित की गई है कीमत
मौजा धनहर भीठ आवासीय
पकोही खास 7085481 19681893 39363787
बथना राम 1966681 2753354 5113372
मधुबन 1338368 3149102 5510930
रूपौली 5499681 25141401
रेपुरा 2361827 7103123
चिकनौटा 1198022 2555780 5590770
डुमरी 4651021 11627553 23255106
पतांही 11809136 15745514 27554651
मधुबनी 7856688 19641720
मादापुर चौबे 5237499 12569998
बारमतपुर 1998850 3902786 15611145
खबरा 23960445 39934075
लश्करीपुर 6308345 23656295
सदातपुर 13177893 31006808
मधुबन जगदीश 4025348 12881114 16101393
शहबाजपुर 5519892 15771120
पानापुर हवेली 4729961 11036577
मौजा धनहर भीठ आवासीय
माधोपुर मछिया 3149102 5510930
वाजिदपुर कोदरिया 4495987 17372418
मादापुर रैयती 1970849 7883397 23650193
मधौल 3213440 7498028 21422939
दरियापुर कफेन 2462555 5745963
सकरी सरैया 2840249 4463248 12172495
तूर्की 3837317 7461451 15988824
थमहां 1206670 2011118 5631130
चंद्रहटी 1994622 4627525 9574190
कमतौल 2713302 8029388
बलिया 2006981 4415359 12844683
फतेहपुर कस्तुरी 1718339 3124254 6639039
रजला 1730941 4327885 7868882
विशुनुपर मंगर 1597363 3194726 9584178
ढोढ़ी आनंदकर 788339 32129 4730038
ढोढ़ी लाला 2352069 7840231
फकुली 1340177 4099366 7883397
किसानों को मंजूर नहीं, आज करेंगे बैठक
1 दिसंबर की बैठक के आलोक में जिला भू अर्जन कार्यालय ने मंगलवार को मुआवजे से संबंधित जानकारी नोटिस बोर्ड पर लगाई। लेकिन, पताही मधुबनी के किसानों को यह मंजूर नहीं है। बुधवार दोपहर वे लोग मधुबनी फोरलेन पर बैठक कर रणनीति तय करेंगे। संतोष कुमार ने कहा कि बैठक में मंत्री के निर्णय पर सहमति नहीं बनी थी। बावजूद उसी के अनुसार राशि तय हुई है। इस मुआवजा राशि पर बात नहीं बनेगी। किसान संजय ठाकुर, आशा नंदन ठाकुर, अमरेंद्र ठाकुर, ललन ठाकुर, जिला पार्षद कुमोद पासवान व अन्य किसानों से बात हुई है।