पटना में स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला
पटना|पटना में स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला है। वह रामकृष्णानगर इलाके का रहने वाला है। जांच के बाद उसे घर में रहने की सलाह दी गई है। मरीज और उसके परिजनों को भी दवा दे दी गई है। मॉनिटरिंग भी की जा रही है। इसकी पुष्टि पटना जिले के सिविल सर्जन डॉ. अारके चौधरी ने की। बताया कि अब तक स्वाइन फ्लू के तीन मरीज पॉजिटिव मिले हैं। पहला केस गायघाट में मिला था जबकि दूसरा शास्त्रीनगर और तीसरा केस रामकृष्णनगर का है। रामकृष्णानगर और शास्त्रीनगर में जो
मरीज मिले हैं इन दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री है। दोनों दिल्ली से अाए हैं। एनसीडीसी के अांकड़ों के मुताबिक 2019 में बिहार में 52 लोग स्वाइन फ्लू से पीड़ित हुए थे। अारएमअारअाई में जांच के दौरान 38 मामले पॉजिटिव मिले थे।