पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मैट्रिक के ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की आंसर-की जारी, आपत्ति आज से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर| बिहार बोर्ड ने मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा में पूछे गए ऑब्जेक्टिव सवालों की आंसर-की जारी कर दी है। मैट्रिक परीक्षा 2020 के सभी सैद्धांतिक विषयों में निर्धारित अंकों के 50 प्रतिशत अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे, जिसका उत्तर विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट पर दिया था। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षार्थियों के उत्तर के मूल्यांकन के लिए विषय-विशेषज्ञों की टीम से आंसर-की तैयार कराई गई है तथा उसे बाेर्ड की वेबसाइट http://matobj.biharboardonline.com पर अपलोड किया जा रहा है। समिति की वेबसाइट पर अपलोडेड आंसर की के संबंध में यदि किसी भी व्यक्ति को कोई आपत्ति है तो वे 13 से 15 मार्च तक समिति की वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
खबरें और भी हैं...