पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यूजीसी नेट और जेआरएफ के लिए 16 से करें आवेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यूजीसी नेट और जेआरएफ के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू होगी। यूजीसी नेट जून की परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शेड्यूल जारी कर दिया है।
अभ्यर्थी 16 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। एनटीए के अनुसार परीक्षा 15 से 20 जून तक होगी। स्टूडेंट्स नेट-जेआरएफ दोनों के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं। यूजीसी नेट का पहला पेपर 100 नंबर और दूसरा पेपर 200 नंबर का होगा। पहले प्रश्नपत्र में 50 और दूसरे प्रश्नपत्र में 100 अनिवार्य प्रश्न पूछे जाते हैं।

दोनों पेपरों के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। हर प्रश्न के सही उत्तर पर अभ्यर्थी को दो नंबर मिलेंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। दिसंबर की परीक्षा के बाद जून में परीक्षा होगी। यूजीसी नेट का रिजल्ट 5 जुलाई को जारी होगा।

इंजीनियरिंग छात्रों को आईआईटी कराएगा समर रिसर्च फेलोशिप

देशभर के इंजीनियरिंग छात्रों को अब आईआईटी इंटर्नशिप कराएगा। उन्हें समर रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम में भी शामिल किया जाएगा। सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों को अंडर ग्रेजुएट समर रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम 2020 में शामिल किया जाएगा। इसमें किसी भी इंजीनियरिंग कॉलेज में बी-टेक प्रोग्राम में दो साल की पढ़ाई पूरी करने वाले स्टूडेंट्स या फिर बीटेक डिग्री हासिल कर चुके छात्र आवेदन कर सकते हैं। ब्रांच के टॉप 10 की सूची में शामिल छात्रों को ही फेलोशिप दी जाएगी। इसके लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। छात्र 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। मार्क्स के आधार पर स्टूडेंट्स को समर रिसर्च फेलोशिप का मौका मिलेगा। इसके तहत आठ से 12 हफ्ते की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान वैज्ञानिकों के साथ काम करने का मौका भी मिलेगा।

खबरें और भी हैं...