एजेंसी कर्मियों पर हमला रंगदारी मांगी, फायरिंग
{घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल
सकरा वाजिद पंचायत के बगांही भुतही पोखर का जीर्णोद्धार करा रही एजेंसी के मुंशी, जेसीबी चालक व स्टाॅफ पर बदमाशाें ने शनिवार की रात हमला कर दिया अाैर 5 लाख की रंगदारी मांगी। इनकार करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दाे राउंड फायरिंग की। हालांकि तीनाें बाल-बाल बच गए। दहशत में अाए जेसीबी मशीन चालक मुकेश राय व मुंशी मोहम्मद कलाम जान बचाकर भागे। वहीं चंदन कुमार रात भर लापता रहा। रविवार सुबह बगल में स्थित खेत के झाड़ी से निकला। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। संवेदक पति मुर्शिद आलम ने देर रात थाने में आवेदन दिया तथा अपने मुंशी, जेसीबी चालक व स्टाफ चंदन कुमार की जानमाल की रक्षा के लिए गुहार लगाई। उधर, थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अपराधियों की पहचान होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उक्त पोखर पर दो दिन पहले भी विवाद हुआ था। ज्ञात हो की संवेदक पति मुर्शिद आलम और मुरौल प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार के साझा पार्टनर से भुतही पोखर का जीर्णोद्धार कार्य 16 लाख की लागत से किया जा रहा है। टेंडर वर्क में एक पार्टनर मुरौल प्रमुख भी शामिल हैं। विदित हाे कि कुढ़नी निवासी मुर्शिद आलम की प|ी सजदा शेख के नाम पर पोखर जीर्णोद्धार का कार्य 3 मार्च से शुरू हुआ।
{पोखर पर दो दिन पहले भी हुआ था विवाद
एसकेएमसीएच में मोबाइल चोरी करते युवक की पिटाई, भीड़ से बचा कर पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर | एसकेएमसीएच में रविवार की सुबह मोबाइल चोरी के आरोप में लोगों ने एक युवक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची अहियापुर थाने की पुलिस ने भीड़ से बचा कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत मोतीपुर थाना क्षेत्र के मठिया बरियारपुर गांव निवासी गौरीशंकर राय ने आरोपित युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह पुत्र को एसकेएमसीएच के वार्ड 6 में भर्ती करा इलाज करा रहा है। बेड पर मोबाइल छोड़ कर शौचालय गया था। इसी दौरान उक्त युवक ने चुरा लिया।