दाे भाइयाें पर चाकू व राॅड से हमला, दाे गिरफ्तार
बरूराज थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में बुधवार की रात गुट विशेष के लोगों ने चाकू व रॉड से हमला कर दो सगे भाई को गंभीर रूप से से जख्मी कर दिया। जख्मी सिकंदर भगत और लालबाबू भगत का इलाज पीएचसी में कराया जा रहा है। पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। चाकू और रॉड जब्त कर लिया। सिकंदर भगत ने पड़ोस के धीरज कुमार और शिव कुमार सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि अाराेपिताें काे कोर्ट ने जेल भेज दिया।
पूर्व रंजिश को लेकर किसान पर हमला, जख्मी : मोतीपुर | बरूराज थाना क्षेत्र के बांसघाट गांव में बुधवार को पूर्व रंजिश को लेकर एक गुट के लोगों ने किसान ब्रज नन्दन साह को धारदार हथियार से मार कर जख्मी कर दिया। बचाव करने गए उनके परिजनों की भी पिटाई कर आभूषण छीन लिए। इस घटना में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। बृजनन्दन साह ने श्री साह, बिंदु साह, लालबाबू साह सहित दर्जन भर लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
हत्या के प्रयास का अाराेपित गिरफ्तार : मीनापुर | हथौड़ी थाना क्षेत्र के परमजीवर शक्ति गांव निवासी भोला राय को मीनापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है । थानाध्यक्ष राज कुमार बताया कि भोला मदारीपुर कर्ण निवासी अनिल कुमार मुन्ना की हत्या के प्रयास मामले में पिछले साल से फरार चल रहा था।
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पर हमला, सिर फाेड़ा
कांटी | वीरपुर निवासी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभम शेखर के साथ गुरुवार की रात कुछ लोगों ने हमला कर मारपीट की। शुभम ने पुलिस को बताया कि उनके आवास पर करीब साढ़े सात बजे, रॉड व पिस्टल से लैस कुछ लोग पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिस्टल के बट से सिर पर वार कर सिर फोड़ दिया। ग्रामीणों के जुटने पर वे लोग फरार हो गए।