पूर्व रंजिश को लेकर घर पर हमला, मारपीट
मोतीपुर | मंगुराहा गांव में बुधवार को पूर्व रंजिश को लेकर एक गुट विशेष के लोगों द्वारा भगीरथ राय के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान सभी आरोपियों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर गृह स्वामी सहित परिवार के सभी सदस्यों के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। वही घर में रखे सूटकेस, पेटी, बक्सा तोड़कर उसमे रखे कीमती सामान, आभूषण भी लूट लिए गए। इस बाबत पीड़ित ने थाने में शिकायत की है।