जदयू नेता के घर पर हमला फरसा से सिर फाेड़ा, जख्मी
मीनापुर | हरपुरवक्स गांव के असामाजिक तत्वों ने नशे की हालत में घर पर चढ़ कर 61 वर्षीय जदयू नेता सह किसान राजमंगल साह के सिर पर फरसा से वार कर घायल कर दिया है। घायल किसान के पुत्र केदार गुप्ता ने बताया कि पिताजी को सिर पर पांच टांके लगे हैं। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घर ले कर आ गए हैं। सूचना देने पर भी घटना स्थल पर पुलिस नहीं पहुंच सकी है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मोबाइल पर मिली है। उनके पुत्र ने आगे बताया कि पिता जी गाय बांधने वाले घर में अकेले सोय हुए थे। पहले तीन आदमी अाए अाैर उठाकर गाली देने लगे और मारपीट की।