बोचहां में होली खेलने के बहाने घर में घुस महिला से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
मुजफ्फरपुर | बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव में होली खेलने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने अाया है। शोर मचाने पर बचाने पहुंचे महिला के देवर के साथ मारपीट की गई। गंभीर हालत में दोनों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार को महिला ने गांव के दो आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि बुधवार की दोपहर घर में अकेली थी। उसी दौरान गांव के दो युवक होली खेलने के बहाने गांव के दो युवक घर में घुस गए और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर देवर पहुंचा तो आरोपितों ने देवर व उसके साथ मारपीट की और फरार हो गए। परिवार के लोगों ने दोनों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया।